दिल को स्वस्थ रखना है, तो इन बातों का भी ध्यान रखिए

सेहतराग टीम

दिल (Heart) से संबंधित बीमारियों से परेशान रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है अनियमित खान-पान और दिनचर्या का गड़बड़ होना। पर अगर आप अपनी कुछ आदतों को सुधार लें या नियमित खान-पान और सही दिनचर्या जैसी बातों पर ध्यान दें तो दिल से संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए हम आपको कुछ बातें या आदतों के बारे बताते हैं जिन पर थोड़ा सा ध्यान देने से ही आप अपने दिल यानी हार्ट को स्वस्थ रख पाएंगे।

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

दिल या हार्ट को स्वस्थ रखने के टिप्स (Heart Care Tips in Hindi):

अच्छी और गहरी नींद लें

सेहतमंद रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। कम से कम 7 से 8  घंटे की नींद लें। अच्छी और गहरी नींद न लेने की वजह से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए अच्छी और गहरी नींद लें।

फ्राइड और मसालेदार चीजों के सेवन से परहेज करें

फ्राइड और मसालेदार चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इन चीजों के सेवन से परहेज करें। फ्राइड और मसालेदार चीजों का अधिक सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है।

वजन को नियंत्रण में रखें

दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। वजन बढ़ने की वजह से भी दिल से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है।

योगाभ्यास, एक्सरसाइज करें

स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास, एक्सरसाइज करनी चाहिए। रोजाना योगाभ्यास या एक्सरसाइज करने से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें

दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पानी का सेवन पर्यापत मात्रा में करें। पानी के अलावा अन्य दूसरे लिक्विड्स का भी सेवन करें, जैसे- सूप, काढ़ा, इत्यादि।

इसे भी पढ़ें-

मानसिक बीमारी से परेशान हैं, हमेशा तनाव में रहते हैं, तो अपनाएं ये तरीके, अच्छा महसुस करेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।